The winning players were awarded
- फोटो : KAUSHAMBI
विजेता खिलाड़ियों को किया गया पुरस्कृत
लंबीकूद में विकास, ऊंचीकूद में राजकुमार ने साथियों को पछाड़ा
चायल। विकास खंड चायल के कसेंदा गांव में नागपंचमी के अवसर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया है।
कसेंदा गांव में शनिवार को वार्षिक लांग व हाई जंप प्रतियोगिता का शुभारंभ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने किया। आयोजक श्रवण यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में मकदूमपुर, मखऊपुर, पिपरी, काठगांव, अकबरपुर, बरोलहा, हौसी, पकसराई, चायल, चौराडीह्र, कादिलपुर आदि गांव के प्रतिभागियों ने भाग लिया। लंबीकूद में सीनियर टीम से 19 फिट 6 इंच जंप लगाकर बरोलहा के विकास यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। पिपरी के पंकज दूसरे व हौसी के मनीष तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर टीम से 16 फीट जंप लगाकर चौराडीह के राहुल कुमार ने बाजी मारी। काठगांव निवासी गौतम द्वितीय व आकाश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार ऊंचीकूद में हौसी के राजकुमार प्रथम स्थान व पंकज पाल निवासी पिपरी दूसरे व अक्षय कुमार को तीसरा स्थान मिला। हाई जंप जूनियर टीम से संदीप पाल प्रथमए राहुल यादव द्वितीय व पंकज पाल तृतीय रहे। जीते प्रतिभागियों को कार्यक्त्रस्म के आयोजक श्रवण कुमार यादव व सोनू यादव ने पुरस्कृत किया। कार्यक्त्रस्म में सुखलाल यादव, कुलदीप यादव, डॉ. राजेश कुमार, सोनू, शिवकुमार, सुनील कुमार, विनोद केशरवानी, कमलाकर सिंह उमेश, युवराज सिंह, जयकरण यादव खन्ने आदि मौजूद रहे।