फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: धूप ने दिखाई झलक, नश्तर की तरह चुभीं बर्फीली हवाएं

Fri, 19 Jan 2024 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
बुधवार की रात मुख्यालय में छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
सर्दी का सितम जारी है। बर्फीली हवाओं ने चैन छीन लिया है। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद मौसम कुछ साफ हुआ तो दो दिन बाद धूप निकली तो, लेकिन झलक दिखाकर गुम हो गई। धूप के लिए तरस रहे लोगों की उम्मीद पर धुंध ने पानी फेर दिया।
विज्ञापन

सूरज एक बार निकलकर फिर दुबक गया। हवाएं लोगों के शरीर के खुले हिस्सों पर नश्तर की तरह चुभीं। मौसम विज्ञाग का पूर्वानुमान है कि ठंड और बढ़ेगी। शुक्रवार को कोहरा घना रहेगा।
सर्दी के तेवरों में कोई नरम आती नहीं दिख रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर जिले में साफ दिख रहा है। दो दिन से शीतलहरी का प्रकोप झेल रहे जिलेवासी धूप की राह देख रहे हैं, लेकिन राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन चलीं बर्फीली हवाएं कंपकंपी छुड़ाती रहीं। सड़क पर निकलने वाले ज्यादातर लोग अलाव तलाशते रहे।
मंझनपुर-समदा रोड पर दोपहर में सफाई कर रहे कर्मचारी ठिठुरते रहे थे। कई कर्मचारियों से जब सर्दी बर्दाश्त न हुई तो सड़क के किनारे लगी सूखी हुई खर-पतवार को जलाकर सर्दी से कुछ राहत पाई। मंझनपुर चौराहे पर स्थित होटलों में चाय-नाश्ते के लिए आए लोग कुर्सी पर बैठने की जगह भट्ठियों के इर्द-गिर्द खड़े दिखे। ताकि, भट्ठी की आंच मिल जाए और सर्दी से फौरी राहत मिले।

ठप हुआ रोजगार, कैसे चले घर-परिवार

समदा स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी शोभालाल यादव ने बताया कि ई-रिक्शा किराए पर लेकर चलाता हूं। पहले अमूमन 500 से 600 की कमाई हो जाती थी। इसमें से 250 रुपये ई-रिक्शे का किराया देकर, शेष अपने लिए बच जाते थे। इस समय इतनी भी सवारियां नहीं मिल रही हैं कि किराया निकल सके। इसलिए ई-रिक्शा खड़ा कर दिया है। इसकी वजह से खाने के भी लाले पड़ गए हैं। कुछ यही हाल किराए पर टेंपो, ऑटो व अन्य वाहन चलाने वाले दूसरे चालकों का भी है।

नहीं जले अलाव, परेशानी

नगर पालिका परिषद भरवारी के बालाजी नगर में अलाव नहीं जलवाए गए हैं। परशुराम भारती, नीरज कुमार, पवन कुमार, ध्रुव प्रसाद भारती, दीनानाथ पांडेय आदि ने बताया कि मोहल्ले के कई प्रमुख व सार्वजनिक स्थान हैं। साप्ताहिक बाजार भी लगती है। अलाव न जलने के कारण लोग दिन भर ठिठुरते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें