सिराथू तहसील के मलकपिंजरी गांव में खेतों के पास बिजली का एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे इसे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी पास में स्थित गेहूं के खेत में गिरी।
खेत से धुआं उठता देख किसान पहुंचे। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के आने के पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक पांच किसानों की गेहूं की फसल जल चुकी थी।