आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रविवार को भी नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता की जय और जयहिंद के उद्घोष ने इलाके में देश भक्ति की अलख जगाई
विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष नरेश चंद्र केसरवानी की ओर से रविवार को मुख्यालय मंझनपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। दुर्गा मंदिर से निकली यात्रा एसपी ऑफिस तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए निकले। यात्रा में जिला महामंत्री पं. सीताराम विश्वकर्मा, मुकुंदी लाल, दुर्गेश चौरसिया, सन्नू मिश्रा, डॉ.अरुण केसरवानी, अंशुल केसरवानी,कल्लू सोनी, अजय श्रीवास्तव, बाल गोविंद, दिनेश सभासद, नरेश सभासद, कल्लू पंडा समेत काफी संख्या में लोग, कार व बाइक से शामिल रहे।
सरसवां ब्लॉक के अमीना गांव में भाजपा जिला महामंत्री दिनेश चंद पांडेय, भास्कर सिंह, महेंद्र दिवेदी व हिमांशु जायसवाल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा ने तकरीबन तीन किमी तक भ्रमण किया। सदर ब्लॉक के अषाढ़ा में ग्राम प्रधान बच्चा सिंह के नेतृत्व में डीजे बैंड बाजा के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। फैजीपुर, सदुल्लापुर, फताहीपुर गांव के बच्चे हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए अमृत सरोवर पहुंचे।
तिरंगा यात्रा में देव नारायण सिंह अशोक यादव हेम चंद्र हुब लाल गुड्डा समेत तमाम लोग शामिल रहे। भरवारी कस्बे के वार्ड नं. 5 रसूलपुर गिरसा ग्राम होते हुए जिल्ला पर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की अगुवाई भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने किया । यात्रा में भूपेंद्र मौर्य, संजय मौर्य ,राहुल ,विष्णु, श्रवण कुमार, जियालाल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे ।