फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कुंडी खटखटाकर घर में घुसे बदमाश, विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 26 Jun 2024 04:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में कुंडी खटखटाकर घर में घुसे चार बदमाशों ने तमंचा सटाकर विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से उसे मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के पति मुंबई में नौकरी करते हैं। वह अपने बच्चों के साथ गांव में रहती हैं। पीड़िता के मुताबिक सोमवार रात वह बच्चों को खाना खिलाने के बाद सो गईं। रात करीब 11 बजे कुंडी खटकाने पर उन्होंने दरवाजा खोला। आरोप है कि चार बदमाश उन्हें जबरन धक्का देते हुए घर में घुस आए। सभी ने तमंचा सटाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
महिला ने घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की हल्का दरोगा से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें