फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कोहरे से शुरू हुआ दिन, फिर छाए रहे बादल

Sun, 21 Dec 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
शनिवार की सुबह छाए कोहरे के बीच निकलते लोग।  संवाद
विज्ञापन
सुबह के समय घना कोहरा रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। अधिक कोहरा होने के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। जैसे-जैसे दिन चढ़ा कोहरा तो छंट गया लेकिन आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। धूप न निकलने से सर्दी का असर और बढ़ गया। ठंडी हवा चलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोग सुबह और शाम के समय घरों से निकलने से बचते रहे। बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में चहल-पहल कम रही। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों, अलाव और गर्म पेय पदार्थों का सहारा लिया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। लोगों को और सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें