फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सिपाही अवनीश का हत्यारोपी 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार

Thu, 08 Feb 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली ने एसओजी टीम के साथ मिल बुधवार सुबह नंदा का पुरवा गांव के समीप यमुना नदी किनारे से सिपाही अवनीश दुबे के हत्यारोपी 25 हजार के इनामियां दूसरे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने सिपाही को कुचलने वाली बोलेरो समेत चोरी किए गए 34 बकरी, बकरे और भेड के साथ ही तमंचा व कारतूस भी बरामद करने का दावा किया है। लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने बदमाश को न्यायालय के समक्ष पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
29 जनवरी की भोर में बकरा चोर बदमाशों ने सरायअकिल के पटेल चौराहे पर पीछा कर रहे सिपाही अवनीश दुबे को बोलेरो से टक्कर मार दी थी। हादसे में सिपाही की मौत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में लग गई।
विज्ञापन

पांच जनवरी की सुबह पुरखास और युसुफपुर गांव के बीच पुलिस ने मुठभेड़ में सिपाही के हत्यारोपी शंकरगढ़, प्रयागराज निवासी मुख्य आरोपी राजेश केसरवानी उर्फ नत्थू को गिरफ्तार कर लिया था।
पकड़े गए बदमाश राजेश ने जुर्म कुबूल करते हुए घटना में चित्रकूट जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र के हरदीकलां गांव के जिन्नत उर्फ जन्नत,लुल्ला और दो अज्ञात व्यक्तियों के शामिल होने की जानकारी दी थी।
फरार बदमाश जिन्नत को गिरफ्तार करने के लिए एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की ओर से 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। निरीक्षक विनीत कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर जिन्नत उर्फ जन्नत को पुलिस और एसओजी की टीम ने नंदा का पुरवा गांव स्थित यमुना नदी के किनारे से तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक उसकी निशानदेही पर 26 जनवरी की रात कटैया गांव से व 29 की रात बजहा और 31 जनवरी को जैतपुर पूरेहजारी गांव से चोरी की गईं बकरी-बकरे भी बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही सिपाही को टक्कर मारने वाली बोलेरो को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बरामद मवेशियों को उनके मालिकों के सुपुर्द कर गिरफ्तार बदमाश को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें