फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गहमागहमी के बीच ढाई घंटे चली बातचीत, नहीं निकला परिणाम

Thu, 15 Jun 2023 09:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सुजातपुर गांव में किसानों से बात करती नायब तहसीलदार
विज्ञापन
-सुजातपुर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के लिए भूमि के बैनामे पर नहीं बन रही सहमति
विज्ञापन

फोटो संख्या- 10 से 14 तक
संवाद न्यूज एजेंसी
कल्यानपुर। सुजातपुर में बन रहे आरओबी की भूमि के अधिग्रहण में आ रहीं दिक्कतों को दूर कराने के लिए बृहस्पतिवार को अफसरों की फौज बम्हरौली पहुंची। गहमागहमी के बीच ढाई घंटे तक काश्तकारों से वार्ता चली, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला।
सेतु निगम की ओर से सुजातपुर में कोर्रा रोड पर 57.05 करोड़ से रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए आसपास के 28 काश्तकारों की भूमि भी अधिग्रहित की जानी है। फिलहाल, काश्तकारों को सहमति के आधार पर निर्धारित दर से भूमि की कीमत देकर निगम के पक्ष में बैनामा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

अब तक 18 काश्तकारों ने बैनामे कर दिए हैं, जबकि शेष 10 इसके लिए राजी नहीं है। उन्हें बनाने और समझाने के लिए ही बृहस्पतिवार को सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्रा, सिराथू तहसील की नायब तहसीलदार अंकिता पाठक ने बम्हरौली में काश्तकारों के साथ बैठक की। काश्तकारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयागराज के झूंसी स्थित गोविंद वल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान की टीम को भी बुलाया गया था।
ढाई घंटे तक अफसरों और काश्तकारों के बीच बातचीत का दौर चला। काफी माथापच्ची के बाद भी अफसर किसानों को बैनामे के लिए मनाने में नाकाम रहे। बैठक में गोविंद वल्लभ पंत सामाजिक संस्थान की डॉ. अर्चना सिंह, बगीश मिश्रा, क्षेत्रीय लेखपाल विनोद कुमार, ग्राम प्रधान नियामतउल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
पुल के लिए चिह्नित की गई भूमि की दर निर्धारित करने में जमकर मनमानी हुई है। सर्किल रेट की आधार पर भी मुआवजा नहीं मिल रहा है।
विष्णु कांत तिवारी, बम्हरौली

मेरी जो जमीन सेतु निगम ने चिह्नित की है, वह व्यावसायिक है, जबकि मुआवजा कृषि की श्रेणी की दर से दिया जा रहा है, जो मंजूर नहीं है।
जगदीश विश्वकर्मा, बम्हरौली

पुल के लिए चिह्नित की गई मेरी भूमि का औना-पौना दाम दिया जा रहा है। कई बार सही मुआवजे की मांग की गई, लेकिन अफसर मनमानी पर अमादा हैं।
हरिकेशन, बम्हरौली
पांच साल पहले व्यावसायिक के हिसाब से कीमत चुकाकर तीन बिस्वा भूमि खरीदी थी। अब सेतु निगम उसे कृषि की श्रेणी का बताकर खरीदना चाहता है, जो गलत है।
गीता देवी, बम्हरौली

सुजातपुर गांव में किसानों से बात करती नायब तहसीलदार

सुजातपुर गांव में किसानों से बात करती नायब तहसीलदार

सुजातपुर गांव में किसानों से बात करती नायब तहसीलदार

सुजातपुर गांव में किसानों से बात करती नायब तहसीलदार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें