फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नाले का निर्माण अधूरा छोड़ ठेकेदार हुआ गायब

Sun, 06 Aug 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा। नगर पंचायत के अफसरों की अनदेखी और ठेकेदार की मनमानी के कारण वार्ड नंबर 12 नया नगर में अब तक नाले का निर्माण नहीं हो सका, जबकि इसका खाका दो साल पहले खींचा गया था। ठेकेदार ने काम तो शुरू कराया, लेकिन अधूरा ही छोड़कर गायब हो गया।
विज्ञापन


नगर पंचायत अजुहा की ओर से वर्ष-2021 में वार्ड नंबर 12 नया नगर के शायरी माता से टेंडरी तिराहे तक नाले के निर्माण का ई-टेंडर निकाला गया। यह प्रक्रिया पूरी हो गई, कार्यदायी संस्था भी चयनित कर ली गई, लेकिन ठेकेदार ने काम समय पर शुरू नहीं किया। अभी हाल ही में जब अफसरों का दबाव पड़ा तो नाले का निर्माण शुरू हुआ। काम को रफ्तार फिर भी नहीं मिल सकी। इस समय काम बंद है। बारिश का पानी सड़क पर भरा रहता है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने इसकी शिकायत भी ऑन लाइन पोर्टल पर दर्ज कराई। फिर भी सुनवाई नहीं हुई।


दो साल पहले जिस नाले का निर्माण होना था, वह अब तक अधूरा है। जलनिकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। बारिश और नाली का पानी सड़क पर भर जाता है। जलभराव से उठने वाली दुर्गंध से दुकान में बैठना मुश्किल है।- हिमांशु अग्रहरि, अजुहा
विज्ञापन



नाले का निर्माण अधूरा छोड़कर ठेकेदार गायब है। जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। मोहल्ले के लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।- शिवम अग्रहरि, अजुहा



दो वर्ष बाद भी यदि ठेकेदार के द्वारा नाले का कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है तो यह गंभीर मामला है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।-रश्मि सिंह, ईओ, नगर पंचायत, अजुहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें