संदीपनघाट कोतवाली के मलाक मोइनुद्दीनपुर गांव के मजरा दुधारा की मंजू देवी, रीता देवी, सुनीता देवी, सीमा देवी, शांति देवी, इंद्राणी देवी, उपासना के मुताबिक वह सभी संचालित महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं। समूह में बचत के तौर पर प्रति माह सौ-सौ रुपये सभी सदस्य बैंक खाते में जमा कर रहीं थी। आरोप है कि अध्यक्ष बबली देवी ने बिना किसी सदस्य को बताए 1.12 लाख रुपये बैंक जाकर निकाल कर अपने घरेलू कार्य में ले लिया। शुक्रवार को महिलाओं ने अध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया है।