फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लेखपाल संघ के चुनाव की सुगबुगाहट, उम्मीदवार बनाने लगे माहौल

Mon, 17 Jul 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल संघ की तहसील इकाई का कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो रहा है। इसी के साथ चुनाव की सुगबुगाहट भी होने लगी है। चुनावी मैदान में उतरने का मन बना चुके लेखपाल अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

तहसील सिराथू इकाई का चुनाव वर्ष 2021 में हुआ था। इसमें प्रदीप सिंह अध्यक्ष और कमल सिंह मंत्री बनाए गए थे। इस कार्यकारिणी का कार्यकाल अगले माह समाप्त हो रहा है। दो साल का निर्धारित कार्यकाल पूरा होने के बाद फिर से चुनाव होंगे। इसमें तहसील के 44 लेखपाल अपने नेता का चुनाव करेंगे।
सूत्रों का कहना है कि अभी से चुनाव लड़ने की तैयारी संभावित दावेदारों ने शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा खींचतान अध्यक्ष पद के लिए है। लेखपाल प्रदीप सिंह, जीत लाल पटेल, साधना सिंह, कमल सिंह सहित अन्य उम्मीदवारों के नाम अब तक सामने आ चुके हैं। इन्होंने लेखपालों को अपने पाले में करने की कवायद शुरू कर दी है। कोई रूठे हुए अपने साथियों को मना रहा है तो कोई दूसरों के वोटों में सेंधमारी का जुगाड़ भिड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें