फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : दो लाख की दुल्हन विदा कराने आये राजस्थान के युवक को भगाया, मुकदमा केस दर्ज

Fri, 28 Jul 2023 06:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

राजस्थान के सीकर जिले के दीनवा निवासी सांवरमल सैनी पुत्र डालूराम सैनी ने बताया कि कुछ महीनों पहले उसकी मुलाकात कौशांबी कोतवाली के रसूलपुर बड़गांव के दयाशंकर से हुई। मुलाकात के दौरान दयाशंकर ने बताया कि अपने क्षेत्र के गरीब लड़कियों की शादी वह राजस्थान में करवाता है। इसके लिए शादी का पूरा खर्च लड़का पक्ष को उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशांबी के रसूलपुर बड़गांव में दो लाख की दूल्हन विदा कराने आये राजस्थान के युवक को ठगों ने गाली गलौज देकर भगा दिया। राजस्थानी युवक ने ने मामले की शिकायत एडीजी जोन प्रयागराज के यहां की। एडीजी के आदेश पर शुक्रवार को सरायअकिल थाने में आरोपी ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस प्रकरण की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


राजस्थान के सीकर जिले के दीनवा निवासी सांवरमल सैनी पुत्र डालूराम सैनी ने बताया कि कुछ महीनों पहले उसकी मुलाकात कौशांबी कोतवाली के रसूलपुर बड़गांव के दयाशंकर से हुई। मुलाकात के दौरान दयाशंकर ने बताया कि अपने क्षेत्र के गरीब लड़कियों की शादी वह राजस्थान में करवाता है। इसके लिए शादी का पूरा खर्च लड़का पक्ष को उठाना पड़ता है।

सांवरमल के मुताबिक उसकी शादी भी नहीं हुई थी तो उसने दयाशंकर से अपने शादी की इच्छा जताई। उसकी इच्छा जानकर दयाशंकर ने दो लाख रुपया खर्च बताया।और शादी की तारीख भी बीते 27 जून को तय हो गई। आरोप है कि उसने शादी के एवज में दयाशंकर ने उससे 70 हजार नगदी व इतने ही रुपयों के लड़की के लिए जेवरात आदि खरीदवा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

27 जून को शादी के बाद दयाशंकर ने अपने घर से लड़की को उसके साथ विदा कर दिया।आठ जुलाई को वह दूल्हन को राजस्थान से लेकर उसकी मां से मिलाने रसूलपुर बड़गांव आया। आरोप है कि वहां आने के बाद दूल्हन की मां उसे लेकर अपने घर चली गई और दयाशंकर ने उसे गाली गलौज व फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देकर भगा दिया। मामले की शिकायत उसने 13 जून को एडीजी जोन भानु भास्कर से किया। उन्होंने मामले की जांच सीओ चायल योगेन्द्र कृष्ण नारायण को सौंपा।सीओ की जांच के बाद शुक्रवार को आरोपी ठगों के खिलाफ सरायअकिल थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें