कड़ा धाम थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव के पास एक खेत में अधेड का शव संदिग्ध दशा में पाया गया। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गौसपुर नवावा का मजरा दादूपुर निवासी राम सिंह (42) पुत्र पोट्टी लाल मजदूरी करत था। रामसिंह की पत्नी बुईयवा देवी ने बताया कि उसके पति बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे घर से निकले थे। शाम तक घर नहीं लौटे तो खोजबीन के बाद कड़ा धाम पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत की। खोजबीन के दौरान शुक्रवार की दोपहर रामसिंह का शव धान के खेत में पाया गया। मौत का कारण जहरीले जंतु के काटने की चर्चा की जा रही है।