उड़ी में शहीद हुए सैनिकों को लेकर सोमवार को चायल तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में तहसील परिसर के बाहर एकत्रित होकर आतंकवाद का पुतला दहन किया। प्रदर्शन और पुतला दहन का नेतृत्व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष लालबाबू सिंह ने किया। इस मौके पर महामंत्री धर्मराज ओझा, मान सिंह, सुखलाल, सगीर अहमद, हनुमत पांडेय, राधेमोहन, योगेश त्रिपाठी, राकेश पाल आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।