फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तहसीलदार ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के काजीपुर गांव में बृहस्पतिवार को प्रशासन की ओर से शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए कंबल वितरित किया गया। इस दौरान तहसीलदार ने गांव के 20 जरूरतमंद गरीब महिला व पुरुष को कंबल वितरित किए। तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार ठंड से बचाव के लिए गरीब और असहाय लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के कारण परेशानी में न रहे, इसके लिए प्रशासन लगातार गांव-गांव जाकर स्थिति का जायजा ले रहा है। काजीपुर गांव में चिह्नित किए गए जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में कंबल मिलना उनके लिए बड़ी राहत की बात है। इस दौरान ग्राम प्रधान सहित लेखपाल व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें