फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तहसील प्रशासन ने अवैध कब्जे पर चलवाया बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के पेरई गांव में तिल्हापुर मोड़ बाजार के पास ऊसर-बंजर सरकारी भूमि पर भू-माफियाओं ने टीन शेड डालकर अवैध कब्जा जमा लिया था। शिकायत मिलते ही तहसील प्रशासन हरकत में आया और शुक्रवार को बुलडोजर चलाकर पूरे अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया। नायब तहसीलदार संजय सिंह के नेतृत्व में लेखपाल संदीप सिंह, रबी सिंह सहित राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। नाप-जोख और अभिलेखों के मिलान में पता चला कि भू-माफिया इस सरकारी जमीन को समतल करके प्लाटिंग करने की फिराक में थे। नायब तहसीलदार संजय सिंह ने चेतावनी दी कि सरकारी भूमि पर कोई भी अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें