फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रैक्टर की टक्कर से जख्मी किशोर ने दम तोड़ा

Sun, 07 Apr 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरामुफ्ती कोतवाली के सामने प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से जख्मी किशोर ने इलाज के दौरान प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में शनिवार को दम तोड़ दिया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई थी। किशोर की मौत से पीड़ित परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल खराब है।
विज्ञापन

संदीपनघाट के रसूलाबाद कोईलहा गांव निवासी कमलेश (35) ट्रैक्टर चालक था। शुक्रवार सुबह वह ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लादकर प्रयागराज की तरफ जा रहा था। पूरामुफ्ती कोतवाली के समीप सड़क किनारे खड़े बिहका गांव निवासी इकरार अहमद (12) पुत्र इफ्तेखार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी।
इसके बाद असंतुलित ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ी अप्पे से भी टकराया था। हादसे में नीचे गिरे ट्रैक्टर चालक की पहिया चढ़ने से मौत हो गई थी। इकरार को गंभीर हालत में इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें