कुएं में गिरकर किशोरी की मौत, घरवाले बोले विक्षिप्त थी बेटी
भरवारी। नगर पालिका परिषद के सुहेलदेव नगर निवासी किशोरी की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पिता रूपचंद्र ने बताया कि उनकी लड़की बबीता (17) मानसिक रूप से बीमार रहती थी। काफी इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। शनिवार रात बेटी किसी काम के बहाने घर से निकली थी। इसके बाद उसका शव घर से करीब 150 मीटर दूरी पर स्थित कुएं में मिला। घटना की जानकारी पर पुलिस भी आ गई। इंस्पेक्टर कोखराज इंद्रदेव का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घरवालों की तरफ से घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद