घर के अंदर किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
नेवादा। नसीरपुर निवासी भुल्लन निषाद की 15 वर्षीय बेटी पार्वती ने शनिवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे के अंदर धन्नी के सहारे नायलान की रस्सी के फंदे पर झूलता शव देख परिजनों की चीखें निकल गई। किशोरी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। रविवार की सुबह घर वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद