फैजीपुर गांव में मंगलवार शाम करीब छह बजे किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फैजीपुर निवासी बलवंत उर्फ वीरेंद्र यादव की बेटी प्रियांशी कुमारी (16) शाम को किसी बात को लेकर नाराज थी। पिता के मुताबिक, नाराज होने के बाद बेटी कमरे में चली गई। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर आवाज लगाई गई। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर कमरे में जाकर देखा तो शव फंदे से लटका था।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। किशोरी की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ के साथ मामले की जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि किशोरी का शव कमरे में फंदे पर मिला था। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।