फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ट्रेलर की चपेट में आकर शिक्षक की मौत

Sun, 17 Mar 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेलर की चपेट में आकर शिक्षक की मौत
विज्ञापन

- कोखराज कोतवाली के करेंटी के समीप हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली के करेंटी गांव की समीप साइकिल सवार शिक्षक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। घटना में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।
कोखराज कोतवाली के बिदनपुर निवासी राजलाल शर्मा (55) भरवारी के नेशनल इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। शनिवार दोपहर वह साइकिल से भरवारी जा रहे थे। करेंटी गांव के पास प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर कानपुर की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। घटना में राजलाल की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने कोखराज कोतवाली के समीप घेराबंदी कर ट्रेलर को पकड़ लिया है। इंस्पेक्टर इंद्रदेव का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर मांगी गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें