फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तांत्रिक ने परेशानी दूर करने का झांसा देकर हड़पे 41 हजार रुपये

Fri, 14 Jun 2024 05:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरामुफ्ती के फतेहपुरघाट निवासी विजय कुमार को प्रयागराज के बेली गांव के रहने वाले एक तांत्रिक ने ठग लिया। तांत्रिक ने घर की परेशानी दूर करने का झांसा देकर 41 हजार रुपये हड़प लिए। भुक्तभोगी को रकम वापस मांगने पर धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने तहरीर ली और छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

विजय के मुताबिक घरेलू कलह और अन्य परेशानियों की वजह से वह पिछले एक वर्ष से काफी परेशान हैं। गांव के अमित मिश्रा की सलाह पर उन्होंने प्रयागराज के बेली गांव निवासी एक तांत्रिक के पास जाकर अपनी समस्या बताई। तांत्रिक ने उनकी बातें सुनीं और सभी समस्याओं को दूर करने का वादा किया।
विजय ने बताया कि तांत्रिक ने पूजा का सामान खरीदने के लिए उससे चार किस्तों 41 हजार रुपये लिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद वह काम करने में टालमटोल करने लगा। एक वर्ष बाद बुधवार को पीड़ित विजय ने तांत्रिक से काम नहीं होने की बात बताई और अपने रुपये वापस करने की मांग की।
विज्ञापन

आरोप है कि तांत्रिक ने रुपये देने से ही इन्कार ही नहीं किया, उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने और परेशानी में डालने की धमकी भी दी है। बृहस्पतिवार को पूरामुफ्ती थाने जाकर पीड़ित ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तांत्रिक के बारे में जानकारी ली और मामले की छानबीन करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें