फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 3000 मीटर दौड़ में तमन्ना ने बाजी मारी

Wed, 22 Nov 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम टेंवा में मंगलवार से दो दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुईं। 3000 मीटर दौड़ में तमन्ना ने बाजी मारी।
विज्ञापन


बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में योगेश कुमार प्रथम, फैजान अहमद द्वितीय और आदित्य कुमार तृतीय रहे। 200 मीटर में योगेश कुमार प्रथम, लवलेश कुमार द्वितीय व फैजान अहमद तृतीय रहे। 400 मीटर में लवलेश कुमार प्रथम, छोटकू सेन द्वितीय व अमलेश कुमार तृतीय रहे। 800 मीटर में रामनिवास प्रथम, बबलू कुमार द्वितीय व राम भजन तृतीय रहे। 1500 मीटर में बबलू कुमार प्रथम, मानिक चंद्र द्वितीय व तेज बली पाल तृतीय रहे।

3000 मीटर में छोटकू सेन प्रथम, रति पाल द्वितीय मानिक चंद्र तृतीय स्थान पर रहे। ऊंचीकूद में सुखेंद्र प्रथम, रवि द्वितीय व आदित्य तृतीय रहे। लंबीकूद में दीपक कुमार को प्रथम, नितिन सिंह को द्वितीय व सर्वेश कुमार को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन


बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में लक्ष्मी मौर्य प्रथम, मुस्कान द्वितीय व मोहनी तृतीय रहीं। 200 मीटर में लक्ष्मी मौर्य प्रथम, अनुष्का द्वितीय व सरिता तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर में माया प्रथम, कोमल द्वितीय व सरिता तृतीय रहीं। 800 मीटर में कौशल्या प्रथम, रचना द्वितीय व खुशबू तृतीय रहीं। 1500 मीटर में प्रीति यादव प्रथम, रचना द्वितीय व कौशल्या तृतीय रहीं। 3000 मीटर दौड़ में तमन्ना प्रथम, प्रीति यादव द्वितीय व रोशनी तृतीय रहीं।
ऊंचीकूद में माया देवी, सुमन व मोहनी को स्थान मिला। लंबीकूद में अनुष्का, मुस्कान व रानी प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। इससे पहले नायब तहसीलदार मोबीन अहमद ने दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष डॉ अरुण केसरवानी, खेलो इंडिया प्रशिक्षक संदीप कुमार, हॉकी प्रशिक्षक हिमांशु पाल, कैलाश प्रधान आदि मौजूद रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को हॉकी व वेट लिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें