शमशाबाद गांव में खेत में गस खाकर गिरे एक किसान की मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिवार में रोना पीटना मच गया। परिवार के लोगों ने जहरीले जंतु के काटने की आशंका से जाहिर की है, जबकि डॉक्टर का कहना है हार्ट अटैक मौत का कारण है। सिराथू तहसील के शमशाबाद गांव निवासी चंद्रशेखर 50 वर्ष पुत्र बोधन खेती किसानी का परिवार का भाषण करते थे। घर के लोगों ने बताया सोमवार की शाम खेत में धान की फसल की रोपाई कर रहे थे। इस दौरान अचानक गिर गए इसके बाद हालत बिगड़ने लगी। सीएचसी सिराथू लाने पर डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी उर्मिला देवी ने जहरीले जंतु के काटने से मौत की आशंका जाहिर की है, जबकि डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने मौत का कारण हार्ट अटैक होने की पुष्टि की है। संवाद