फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: खुद की उगाई सब्जियों का स्वाद चखेंगे सर्वोदय स्कूल के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जिले के पांच सर्वोदय स्कूलों के छात्र अब खुद की उगाई सब्जियों का स्वाद चखेंगे।इसके लिए स्कूलों में पोषण वाटिकाएं तैयार करने का निर्णय लिया गया है। छह से 12वीं तक के छात्र यहां मौसमी सब्जियां उगाएंगे और वही मेस में बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग गरीब बच्चों को आश्रम पद्धति से शिक्षित करने का काम करता है। विभाग बच्चों को शिक्षा के साथ ही आवासीय सुविधा देता है। शासन की ओर से सभी सर्वोदय विद्यालयों में पोषण वाटिका तैयार करने की योजना बनी है। जिले के पांच स्कूल भी इसमें शामिल हैं। यहां भी पोषण वाटिका तैयार करने की योजना है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि अभी प्रस्ताव तैयार हुआ है। शासनादेश आना शेष है। इस योजना में स्कूल के भवन व खेल मैदान के बाद भी खाली पड़ी जमीन पर पोषण वाटिका तैयार की जाएगी। तीन से चार एकड़ जमीन पर छात्र श्रमदान कर अपनी पसंद की सब्जी उगाएंगे और उन्हीं से मेस का खाना बनेगा साथ ही उनको खेती-किसानी का भी अनुभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें