फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गड्ढे में पलटने से बाइक सवार छात्र की मौत

Sat, 14 Jun 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू। सैनी कोतवाली के धुमाई का मजरा ककराली पर गांव के समीप शुक्रवार दोपहर गड्ढे में बाइक पलटने से छात्र की मौत हो गई। अजुहा कस्बे के वार्ड नंबर छह कृष्णा नगर निवासी रिंकू सिंह (18) पुत्र इंद्रजीत सिंह बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर रिंकू अनेठा गांव में बहन की ससुराल से घर लौट रहा था। इस दौरान अचानक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल रिंकू काे सीएचसी सिराथू पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें