कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में शनिवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एंटी भू-माफिया समिति की बैठक ली। बैठक में डीएम ने तीनों एसडीएम को भू-माफियाओं के खिलाफ सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वह अपनी-अपनी भूमि का चिह्नांकन कराकर उसे अतिक्रमणमुक्त करा लें। सिंचाई विभाग की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को मुक्त कराने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निेर्देश दिए। बैठक में एडीएम राकेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम मंझनपुर विवेक चतुर्वेदी, चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव व सिराथू एसडीएम शिवनारायण सिंह व सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।