फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : किशोरी की मौत मामले में सौतेली मां पर हत्या का आरोप, सीओ से मिला पीड़ित परिवार कार्रवाई की मांग

Sat, 30 Jul 2022 08:39 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

कसेंदा निवासी ज्ञान सिंह यादव ट्रक चालक है। उसकी पहली पत्नी शीला देवी की बीमारी से 12 साल पहले मौत हो चुकी है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने अनीता देवी नाम की दूसरी महिला से ज्ञान सिंह ने शादी कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव में चार दिन पहले संदिग्ध दशा में किशोरी के मौत के मामले में सगी बहनों ने सौतेली मां पर हत्या का आरोप लगाया है। शनिवार को किशोरी की बहनों ने सीओ चायल से मिलकर कार्रवाई की मांग की। सीओ ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



कसेंदा निवासी ज्ञान सिंह यादव ट्रक चालक है। उसकी पहली पत्नी शीला देवी की बीमारी से 12 साल पहले मौत हो चुकी है। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने अनीता देवी नाम की दूसरी महिला से ज्ञान सिंह ने शादी कर ली।


दूसरी शादी के बाद पत्नी ने सौतेले बच्चों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि सौतेली मां की प्रताड़ना से दिव्यांग भाई अभिषेक की संदिग्ध दशा में मौत हो चुकी है। अब पिछले दिनों छोटी बहन वंदना उर्फ गुड़िया देवी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बहन की मौत पर बड़ी बहन कल्पना देवी पत्नी शैलेंद्र कुमार यादव निवासी सिरियावां थाना चरवा ने सौतेली मां पर आरोप लगाते हुए सीओ चायल से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें