मंझनपुर(ब्यूूरो)। बेटों की सलामती के लिए शुक्रवार को महिलाओं ने ललहीछठ का व्रत रखा। घर के सामने अथवा आंगन में सागर स्वरूप गड्ढा खोदकर जला भरा। साथ ही गड्ढे के समीप पलाश की डाल, कुशा आदि लगाकर विधिविधान से पूजन अर्चन किया। भुने हुए सात प्रकार के अनाज, फल, फूल, मिठाई के साथ आराधना करके महिलाओं ने बेटों की सलामती की दुआ मांगी। मान्यता है कि इस दिन पूजन करने से बेटों की आयु बढ़ती है।