फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : बच्चों की परवरिश के खातिर सैनिक ने छोड़ी नौकरी, पत्नी निकली बेवफा, सीओ सिटी जांच में जुटे

Fri, 21 Jul 2023 06:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

पूर्व सैनिक का कहना है उसकी शादी वर्ष 2005 में लखनऊ की युवती से हुई थी। शादी के बाद उसे दो बच्चे हुए। इसके बाद वर्ष 2010 में पत्नी को शिक्षा विभाग में नौकरी मिल गई। उसकी तैनाती इन दिनों पूरामुफ्ती कोतवाली के स्कूल में है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर कोतवाली में तैनात दरोगा व पूर्व सैनिक की पत्नी के बीच चल रहे प्रेम संबंध में नई कहानी सामने आई है। सैनिक के मुताबिक शादी के पांच साल बाद पत्नी शिक्षिका बनी। इसके बाद दरोगा ने उसकी हंसती-खेलती जिंदगी में जहर घोल दिया। पत्नी बच्चों को छोड़कर चली गई तो उसे मजबूरन वायु सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेनी पड़ी।

विज्ञापन


पूर्व सैनिक का कहना है उसकी शादी वर्ष 2005 में लखनऊ की युवती से हुई थी। शादी के बाद उसे दो बच्चे हुए। इसके बाद वर्ष 2010 में पत्नी को शिक्षा विभाग में नौकरी मिल गई। उसकी तैनाती इन दिनों पूरामुफ्ती कोतवाली के स्कूल में है। उसने अपनी पूरी कमाई से पत्नी के नाम प्लॉट व जमीन खरीदी। इस बीच लखनऊ निवासी दरोगा ने उसकी जिंदगी में जहर घोल दिया।
 

विज्ञापन

पूर्व सैनिका का आरोप है कि एक दरोगा का उसकी पत्नी से प्रेम संबंध है। उससे एक बेटी भी हुई। वर्ष 2015 में उसे जब इसकी जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। छोटी बेटी की डीएनए की जांच कराई तो वह उससे मैच नहीं किया। दरोगा के ही उकसाने पर पत्नी ने सितंबर 2022 में उससे तलाक ले लिया। इससे पहले वह दो बच्चों को घर में छोड़कर चली गई थी।


बच्चों की परवरिश की खातिर वायु सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। दरोगा की तैनाती इन दिनों सदर कोतवाली इलाके में है। अब वह साजिश कर उसकी जान का दुश्मन बन गया है। वहीं, एएसपी समर बहादुर का कहना है प्रकरण पुराना है। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें