फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सोते मजदूर को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर गांव में शुक्रवार रात सो रहे मजदूर को जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौसपुर गांव निवासी रामनरेश (50) पुत्र दुखीलाल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी ननकी देवी के मुताबिक शुक्रवार रात भोजन करने के बाद वह रोज की तरह गांव के आश्रम में सोने चले गए। आधी रात के दौरान सोते समय उनके पैर में जहरीले सांप ने डस लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। जानकारी पाकर परिजन तत्काल उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर अस्पताल आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें