निरीक्षण के दौरान डाॅ. रेनू परिहार, डाॅ. मानसी, डाॅ. अंकित चित्रांश, डाॅ. मीनाक्षी त्रिपाठी, डाॅ. वीके गुप्ता, संविदाकर्मी स्वास्थ्य सहायक देवनारायण मिश्रा ड्यूटी से नदारद मिले। सीएमओ ने बताया कि गैरहाजिर मिले चिकित्सकों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सीएमओ ने बुधवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच डॉक्टर समेत छह कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डाॅ. सुष्पेंद्र सिंह ने इलाज के लिए आए मरीजों से बातचीत की। अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पूरे परिसर का निरीक्षण किया। कई जगह गंदगी देखकर अधीक्षक डॉ. ललित सिंह से नाराजगी जताई।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान डाॅ. रेनू परिहार, डाॅ. मानसी, डाॅ. अंकित चित्रांश, डाॅ. मीनाक्षी त्रिपाठी, डाॅ. वीके गुप्ता, संविदाकर्मी स्वास्थ्य सहायक देवनारायण मिश्रा ड्यूटी से नदारद मिले। सीएमओ ने बताया कि गैरहाजिर मिले चिकित्सकों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए कि इमरजेंसी में ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों व कर्मचारियों के नाम, मोबाइल नंबर चार्ट में लिखे जाएं।