फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मारपीट के अलग-अलग मामलों में छह मुकदमें दर्ज

Tue, 30 May 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के अलग-अलग मामलों में पांच मुकदमें दर्ज
विज्ञापन

- चरवा, कड़ा, मंझनपुर व करारी कोतवाली क्षेत्र में हुई घटनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। मारपीट के अलग-अलग पांच मामलों में रविवार को पुलिस ने मुकदमें दर्ज किए हैं। कुछ मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की है। कड़ाधाम कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर गांव की ममता देवी का कहना है कि 26 मई को मामूली बात पर पड़ोस के ही कृपाल, राजकुमारी, गोरेलाल व नीलू ने उसे पीटा था। मंझनपुर कोतवाली के बबुरा गांव की रामकली ने बताया कि 23 मई को पड़ोसी हेमंत और फूलचंद्र सहित तीन लोगों ने उसको पीटा था। इसी तरह करारी के रहीमपुर मोलानी निवासी अली अब्बास ने बताया कि 28 मई को पड़ोसी मो. रजा व मो. हुसैन ने पीटा था। रहीमपुर मोलानी के ही कल्लू का कहना है कि 22 मई को पड़ोसी वाजिद अली ने अपने परिवार के साथ मिलकर पीटा था। करारी के सादिकपुर सेमरहा गांव की सोमवती ने बताया कि 28 मई को दयाराम, छोटू और शैलेंद्र सहित चार लोगों ने पिटाई की थी। शिकायत पर पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें