टेंवा बाजार में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल छात्राएं। संवाद
नेवादा विकास खंड के बरई गांव में बुधवार को कलश यात्रा निकाल कर सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा स्थल पर वेदी पूजन के बाद कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ शिव मंदिर से शुरू होकर गांव की गलियों में घूमी। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे शामिल हुए।
वृंदावन धाम से आए कथावाचक अतुल जी ने कथा सुनाई। कथा बुधवार से 23 जनवरी तक होगी। इस दौरान मुख्य यजमान,सुशील कुमार शुक्ल व सुनैना देवी, आयोजक संतोष कुमार शुक्ल उर्फ मंजू महाराज,प्रमोद कुमार शुक्ल, शत्रुहन शुक्ल,राम मूरत शुक्ल,शिवभूषण शुक्ल आदि मौजूद रहे।
कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण आरंभ
टेवां बाजार में बुधवार को कलश यात्रा निकालने के बाद प्राचीन महेश बाबा के मंदिर में नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा आरंभ हुई। कथा व्यास आचार्य नंद महाराज ने महापुराण का महात्म्य बताया। आयोजक दुर्गेश कुमार त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
टेंवा बाजार में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल छात्राएं। संवाद