मंझनपुर। चमनगंज मोहल्ले में रविवार दोपहर शार्ट-सर्किट से एक मकान में आग लग गई। इससे करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। चमनगंज निवासी श्रवण कुमार के घर रविवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें देख घरवाले बाहर निकले और शोर मचाने लगे। इस पर लोगों ने मेन स्विच ऑफ कर आग बुझाना शुरू किया। आग पर जब तक काबू पाया जाता, इससे पहले ही फ्रिज, कूलर, मिक्सी, बेड, जेवर सहित करीब एक लाख का समान जल गया। हादसे पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत दयनीय हो गई। जानकारी सदर तहसील प्रशासन को दी गई है।