फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दुकानदार ने युवक पर फेंकी खौलती चाय की केतली

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के राजपाल चौराहे पर शनिवार की दोपहर करीब दो बजे चाय दुकानदार ने युवक पर केतली से खौलती चाय फेंक दी। युवक के झुलसने से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। अंतू थाना क्षेत्र के शुकुलपुर निवासी मोनू शुक्ला (40) चाय की दुकान पर पहुंचा। किसी बात को लेकर दुकानदार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि दुकानदार ने चाय देने से मना कर दिया। दोबारा चाय मांगने पर दुकानदार ने खौलती चाय से भरी केतली युवक पर फेंक दी। खौलती चाय शरीर पर पड़ते ही युवक की चीख निकल गई। वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज भिजवाया। सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें