अजुहा। सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बा निवासी एक दुकानदार ने युवक पर दुकान में चोरी का आरोप लगाया है। कस्बे के वार्ड छह कृष्णा नगर निवासी रामकुमार ने पुलिस को बताया कि वह गुमटी में किराना की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार की रात दुकान से कुछ दूरी पर सोने चला गया था। आरोप है कि इस दौरान चोरों ने दुकान की खिड़की तोड़कर अन्दर घुस गए और दुकान में रखा लगभग तीस हजार का सामान पार कर दिया। आरोप ये भी है कि दो दिन पहले कस्बे के एक व्यक्ति से उसके बेटे अमर चंद्र का विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने नुकसान करने की धमकी दी थी। शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।