फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शूटर कवि बोला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सऊद की अतीक से थी करीबी

Fri, 09 Jun 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद भी पुलिस के हाथ खास कामयाबी नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि से पुलिस 20 घंटे की पूछताछ के बाद भी कुछ अहम राज नहीं उगलवा सकी। शूटर ने यह जरूर बताया कि मूरतगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सऊद से अतीक की करीबी थी। सऊद फिलहाल रंगदारी मांगे जाने के एक मामले में जिला कारागार में बंद है।
राजूपाल हत्याकांड में आरोपी सरायअकिल कोतवाली के भखंदा निवासी अब्दुल कवि को पुलिस ने सीबीआई कोर्ट लखनऊ में पांच अप्रैल को आत्मसमर्पण कराया था। हत्याकांड के गवाह ओमप्रकाश पर जानलेवा हमले के मामले में कवि को पूछताछ के लिए पुलिस मंगलवार को न्यायिक अभिरक्षा में लाई थी। 20 घंटे की पूछताछ के दौरान कवि की निशानदेही पर सिर्फ एक पिस्टल तथा कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन

हालांकि, इससे पहले भी रिमांड पर लाए गए कवि की निशानदेही पर 21 असलहे, 25 बम और 88 कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कवि ने यह स्वीकार किया है कि उसके दोस्त तथा मूरतगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सऊद से माफिया अतीक के करीबी रिश्ते थे। कवि ने यह भी बताया कि उसकी रायफल उसके दो भाई अब्दुल वली, अब्दुल कादिर व सऊद और उसके भाई फैज के पास थी।
विज्ञापन

इस मामले में भी सऊद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने प्रयागराज में हुए उमेश पाल तथा दो सरकारी गनर की हत्या में फरार माफिया की पत्नी शाइस्ता तथा गुड्डू मुस्लिम की बाबत काफी घुमा फिराकर पूछा लेकिन वह शातिर अपराधी की तरह गोलमोल जवाब देकर बात को टालता रहा। बुधवार शाम रिमांड पूरी होने के बाद अब्दुल कवि को फिर से लखनऊ कारागार में दाखिल करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें