फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शोहदे ने एसिड से चेहरा जलाने की दी धमकी, छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। शोहदे की हरकत से परेशान एक छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। साथ ही सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर मदद की गुहार लगाई है। छात्रा का कहना है कि दो दिन पहले गांव के एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर छेड़खानी की और कपड़े भी फाड़ डाले। इससे पहले शोहदे ने मारपीट की थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी का सिर्फ चालान किया।
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली इलाके की एक युवती का कहना है वह इंटर की छात्रा है। तीन दिसंबर को वह बुआ के साथ दवा लेने जा रही थी। इसी बीच पड़ोसी ने बाइक से टक्कर मार दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस बाबत पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की धारा में चालान भी कर दिया। इसी खुन्नस में आरोपी अपने साथियों के साथ मंगलवार को घर आया और मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ डाले।
धमकी दी कि मामले में सुलह कर लो नहीं तो बेइज्जत कर एसिड से चेहरा जला दिया जाएगा। शोहदे की डर से छात्रा ने स्कूल भी जाना छोड़ दिया। छात्रा ने शिकायत पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव से करने के साथ ही सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर मदद की गुहार लगाई है। इस बाबत एएसपी समर बहादुर का कहना है एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में छात्रा ने कई आरोप लगाए हैं। इससे पहले छात्रा ने मारपीट की सूचना यूपी-112 में दी थी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की थी। अब वायरल वीडियो की जानकारी होने के बाद थानाध्यक्ष महेवाघाट को महिला आरक्षी के साथ छात्रा का बयान लेने भेजा गया है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सीओ सिटी को जांच दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें