फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वरिष्ठ सपा नेता व करारी के पूर्व चेयरमैन मौला बख्श का निधन

Mon, 16 Jun 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक मौला बख्स की फाइल फोटो।
विज्ञापन
करारी। वरिष्ठ सपा नेता व नगर पंचायत के तीन बार के चेयरमैन रहे मौला बख्श का रविवार भोर निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सपा के शीर्ष नेताओं सहित अन्य दलों के राजनीतिज्ञों ने शोक संवेदना प्रकट की। करारी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ सपा नेता मौला बख्श तकरीबन दो साल से बीमार चल रहे थे।उनका इलाज मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में चल रहा था। रविवार भोर कस्बा स्थित आवास पर उनका निधन हो गया। सपा के शीर्ष नेताओं ने शोक संवेदना प्रकट कर परिवार को ढांढ़स बंधाया। करारी नगर पंचायत के गठन के बाद 1988 में हुए पहले चुनाव से लेकर वर्ष 2012 तक मौला बख्श खुद या फिर उनकी पत्नी आसमा बेगम का चेयरमैन की कुर्सी पर कब्जा रहा। सीट सुरक्षित होने पर 2017 से 2022 तक उनकी समर्थक उर्मिला देवी नगर अध्यक्ष रहीं। वर्तमान में मौला बख्श के बेटे शमशाद अहमद चेयरमैन हैं। रविवार शाम उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अंतिम यात्रा में पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी परवेज टंकी, पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, अवैस हसन, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना और अशोक यादव आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें