फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
Self-defense tricks taught to girls - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बालिकाओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर
विज्ञापन

चायल (ब्यूरो)। बालिका सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सरायअकिल कस्बे के रामसजीवन सिंह पीजी महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को आत्मसुरक्षा के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीडब्ल्यूूसी रोहित यादव ने छात्राओं को कानून व अधिकारों के बारे में जानकारी दी। टीम की सदस्य अंजू द्विवेदी ने छात्राओं को आत्मरक्षा एवं सरकार की ओर से जारी टोल फ्री नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में बताया। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व कन्या सुमंगला योजना के तहत मिलने वाली धनराशि और उसका फॉर्म भरने संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस मौके पर महाविद्यालय के स्टाफ, छात्र-छात्राओं के अलावा एसआई दिलीप गुप्ता, महिला आरक्षी रागिनी पटेल व जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें