- जनरल बोगी में मोबाइल चार्ज करते वक्त हुआ शाॅर्ट सर्किट
- भरवारी स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन, टेक्निकल स्टॉफ ने स्थिति नियंत्रित की
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी (कौशाम्बी)। पश्चिम बंगाल के वर्धमान से अजमेर जा रही सियालदाह अजमेर एक्सप्रेस (12987) की जनरल बोगी में मंगलवार को शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। भरवारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर आग पर काबू पाया जा सका। कोच में धुआं उठने से अफरातफरी मच गई। कई यात्री ट्रेन रुकने से पहले प्लेटफार्म पर कूद पड़े। करीब 38 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। इसकी वजह से दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर कई ट्रेनें प्रभावित हुईं।
ट्रेन में किसी यात्री ने मोबाइल चार्जिंग पर लगा रखा था। दोपहर में मनोहरगंज रेलवे स्टेशन से गुजरी तो कोच में धुआं उठने लगा और धीरे-धीरे फैलने लगा। खतरे को भांपते हुए यात्री अर्जुन प्रसाद ने तुरंत चेन पुलिंग कर दी। गार्ड लखन लाल मीणा ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद दोपहर 1.22 बजे ट्रेन को भरवारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रोका गया। मौके पर पहुंचे तकनीकी स्टॉफ लवकुश व राजू ने शाॅर्ट सर्किट वाले प्वाइंट को ब्लॉक कर स्थिति नियंत्रित की।
दोपहर दो बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान डाउन लाइन में पीछे से आ रही जम्मूतवी एक्सप्रेस व गर्भा एक्सप्रेस सहित चार मालगाड़ियों को पीछे रोका गया।
दोपहर 1.15 बजे पूरे कोच में धुआं भर गया। लगा कि जैसे आग लग गई हो, सभी लोग चीखने-चिल्लाने लगे। तभी एक युवक ने चेन पुलिंग की और थोड़ी देर बाद भरवारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी हो गई। ट्रेन खड़ी होते ही सभी लोग कोच से बाहर भागने लगे।
शिवचरण, राजस्थान
जिस कोच में बैठा था, उसी में एक युवक ने जैसे ही मोबाइल का चार्जर निकाला, उसके ठीक दस मिनट बाद तार जलने की बदबू आई। इसके बाद पूरे कोच में धुआं ही धुआं भर गया और ट्रेन अचानक रुक गई। लोग चीखते-चिल्लाते कोच से नीचे कूदकर दूर भागने लगे।
राजेंद्र-राजस्थान
वर्जन
स्टार्टर सिग्नल पर जनरल कोच में धुएं की सूचना मिली थी। ट्रेन को पहले भरवारी और फिर कानपुर स्टेशन पर रोककर गड़बड़ी ठीक कराई गई। इसके बाद गाड़ी गंतव्य के लिए रवाना की गई।
- हिंमाशु शेखर, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी-एनसीआर
भरवारी रेलवे स्टेशन पर अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल कोच में आग लगने के बाद यात्रियों
भरवारी रेलवे स्टेशन पर अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल कोच में आग लगने के बाद यात्रियों
भरवारी रेलवे स्टेशन पर अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल कोच में आग लगने के बाद यात्रियों