फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मतदाता सूची विशेष गहन परीक्षण को लेकर एसडीएम ने की बैठक

Fri, 31 Oct 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा व विधानसभा मतदाता सूची का विशेष गहन परीक्षण एसआईआर को लेकर बृहस्पतिवार को सिराथू एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बिहार की तरह प्रदेश में भी लोकसभा व विधानसभा सूची का 2003 से विशेष गहन परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारी घर घर जाकर परीक्षण करेंगे। बृहस्पतिवार को भाजपा, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि पहुंचे। राजस्व निरीक्षक निर्वाचन सुनील अग्रहरि ने बताया मतदाता सूची में नाम हटाने व जोड़ने को लेकर बूथ लेवल अधिकारी द्वाराप्रपत्र जमा किया गया है जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें