फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सील अस्पताल की जांच करने पहुंचे एसडीएम चायल से बदसलूकी, छह गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2024 05:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पिपरी पुलिस की गिरफ्त में अस्पताल संचालक व डाॅक्टर। संवाद
विज्ञापन
तिल्हापुर मोड़ पर संचालित अरमान हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर की जांच करने पहुंचे एसडीएम चायल योगेश कुमार गौड़ व हमराही होमगार्ड के साथ संचालक ने स्टॉफ के साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन

सील किए गए अस्पताल में भर्ती किए गए मरीजों का शनिवार रात वीडियो बनाने पर एसडीएम का मोबाइल तोड़ दिया गया। सूचना के बाद भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे सीओ चायल ने स्थिति संभाली। होमगार्ड की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालक व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पिपरी कोतवाली के तिल्हापुरमोड़ स्थित अरमान हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर का पिछले वर्ष अप्रैल में ही पंजीकरण समाप्त हो गया था। इसके बाद भी चोरी-छिपे अस्पताल चलता रहा। मामले की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने 31 जनवरी को इसे सील कर दिया। फिर भी अस्पताल बंद नहीं हुआ।
विज्ञापन

सील अस्पताल के संचालन का मामला 15 जून को तब सार्वजनिक हुआ जब वहां एक महिला मरीज की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पिछले बुधवार को जब स्वास्थ्य विभाग की टीम सील अस्पताल की जांच करने पहुंची तो वहां ओपीडी से आईपीडी तक 16 मरीज मिले।
इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को फिर से सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद भी अस्पताल के संचालक कथित डाॅक्टर निसार अहमद की मनमानी नहीं थमी। दो बार सीलिंग की कार्रवाई होने के बावजूद वह अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहा था।
शिकायत मिलने पर शनिवार रात करीब 11 बजे एसडीएम चायल योगेश कुमार गौड़ हमराही होमगार्ड प्रभु नारायण शुक्ल के साथ औचक निरीक्षण करने अस्पताल पहुंच गए। हमराही होमगार्ड ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि कथित डाॅक्टर निसार तीन-चार मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज कर रहा था।
अस्पताल में मरीज मिलने पर एसडीएम ने अपना मोबाइल देकर उसे फोटो और वीडियो बनाने को कहा। आरोप है कि जब वह भर्ती मरीजों का इलाज करते हुए वीडियो बनाने लगा तो कथित डॉक्टर निसार और उसके चार-पांच साथियों ने एसडीएम व उसके साथ बदसलूकी करने लगे।
आरोप है कि होमगार्ड का हाथ मरोड़कर आरोपियों ने एसडीएम का सरकारी मोबाइल तोड़ दिया और मौके से भागने लगे। एसडीएम की सूचना पर पिपरी कोतवाली पुलिस के साथ पहुंचे सीओ चायल मनोज रघुवंशी ने कथित डाॅक्टर निसार व उसके पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में पुलिस ने एसडीएम के हमराही होमगार्ड की तहरीर पर अस्पताल संचालक व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन करना शुरू कर दी है।


सील अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की सूचना पर शनिवार रात एसडीएम चायल अपने हमराही होमगार्ड के साथ जांच करने गए थे। वहां अस्पताल संचालक और कर्मचारियों ने एसडीएम व हमराही होमगार्ड से बदसलूकी की। मुकदमा दर्ज कर आरोपी संचालक समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

मनोज रघुवंशी,सीओ चायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें