सरायअकिल नगर पंचायत में नामित सभासदों ने लिया शपथ। स्रोत: स्वयं
नगर पंचायत सरायअकिल में बुधवार को नामित सभासदों को चायल एसडीएम अरुण कुमार ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के साथ तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। शासन की ओर से सरायअकिल नगर पंचायत में तीन सभासद विकास मोदनवाल, भरत केशरवानी व तनिष्क जायसवाल नामित हुए थे। इस अवसर पर चेयरमैन अनूप सिंह, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश नंदन मिश्र, उपाध्यक्ष भवन जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, गौरीशंकर मोदनवाल आदि रहे।