जिले और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश व जलभराव को देखते हुए बुधवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए बताया कि प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक और सभी बोर्डों से मान्यता व सहायता प्राप्त अंग्रेजी-हिंदी माध्यम के विद्यालय बुधवार को बंद रहेंगे। इसके साथ ही सभी प्रकार की एफएलएनओ ट्रेनिंग भी स्थगित रहेंगी। आदेश का पालन न कराने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।