फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रायपुर पट्टी में मिला पांच लाख का घपला, सचिव निलंबित, प्रधान को नोटिस

Wed, 14 Feb 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर पट्टी में मिला पांच लाख का घपला, सचिव निलंबित, प्रधान को नोटिस
विज्ञापन

- डीपीआरओ के निरीक्षण में हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले के पट्टी विकास खंड के रायपुर पट्टी ग्राम पंचायत में आरआरसी सेंटर के निर्माण में पांच लाख रुपये का घपला मिला है। डीपीआरओ ने सोमवार को ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन आरआरसी सेंटर का निरीक्षण किया। मौके पर सिर्फ 45 हजार रुपये का निर्माण कार्य मिला है, जबकि सचिव और प्रधान ने 5,45,118 रुपये निकाले हैं। सचिव पहले से ही निलंबित हैं, जबकि प्रधान को डीएम ने नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन



सोमवार को रायपुर पट्टी ग्राम पंचायत का निरीक्षण करने पहुंचे डीपीआरओ आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि गांव में ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र निर्माण का कार्य एक सप्ताह पूर्व प्रारंभ हुआ है। अभी सिर्फ दो फीट ऊंचाई तक पिलर ढलाई का कार्य हुआ है। जबकि खाते से रिद्धि ट्रेडर्स के नाम पर 5,45,118 रुपये का भुगतान किया गया है। मौके पर हुए कार्य का अवर अभियंता से आकलन कराने पर पता चला कि अभी तक सिर्फ 45 हजार रुपये का उपयोग हुआ है। पंचायत भवन में छत की मरम्मत का कार्य चल रहा है। किराए के कमरे में फर्नीचर और कंप्यूटर रखा हुआ है। मौके पर पंचायत सहायक भी गायब मिले। डीपीआरओ ने बताया कि सचिव अनुराग मिश्र को पहले ही निलंबित किया जा चुका है, डीएम ने प्रधान को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें