फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वन विभाग की टास्क फोर्स टीम से आरा मशीन संचालक की झड़प, मुकदमा

Thu, 15 Feb 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा में संचालित आरा मशीन को सीज करने पहुंची वन विभाग की टीम के साथ संचालक ने महिलाओं के साथ मिलकर हाथापाई की। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। टास्क फोर्स टीम के प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शिकायत शिकायत थी कि नगर पंचायत पूरबशरीरा पश्चिमशरीरा निवासी बृजेश कुमार गर्ग अवैध आरा मशीन का संचालन करता है। मामले की जानकारी होने पर मंगलवार को वन विभाग के टास्क फोर्स प्रभारी अवधेश कुमार टीम व स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मशीन संचालित हालत में मिली व वहां काफी लकड़ियां भी मौजूद थीं।
टीम ने मशीन का फाउंडेशन ध्वस्त करने का प्रयास किया। इस पर संचालक ने अपने साथी व परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर टीम सदस्यों से बदसलूकी करने लगा। वनकर्मियों का आरोप है कि माहिलाओं ने हाथापाई का भी प्रयास करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस ने बीचबचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

वन विभाग के टास्क फोर्स प्रभारी अवधेश कुमार की तहरीर पर आरा मशीन संचालक बृजेश कुमार, चंद्रशेखर सहित दो अज्ञात व परिवार की महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें