फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल के सत्य प्रकाश केसरवानी बने अध्यक्ष

Thu, 02 Apr 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत चरवा में राष्ट्रीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने आपसी सहमति से संगठन के नए पदाधिकारियों का चयन किया। इस दौरान सत्य प्रकाश केसरवानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्य प्रकाश केसरवानी ने सभी व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे तथा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें