फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मृत महिला के नाम से कराया बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के मौली गांव में मृत महिला के नाम पर फर्जी तरीके से भूमि का बैनामा कराने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौली गांव निवासी बाबू लाल ने बताया कि मौजा परसरा में उनकी माता ओमसती के नाम भूमि दर्ज थी। 30 अगस्त 2022 को उनकी माता का निधन हो गया था। इसके बाद से वह अपने भाइयों साहब लाल और राम बाबू के साथ भूमि पर काबिज होकर खेती-बाड़ी कर रहे हैं। आरोप है कि 22 जून 2026 को सतनी देवी नाम की महिला ने स्वयं को सतनी देवी उर्फ ओमसती बताकर करीब तीन लाख 20 हजार रुपये में भूमि का बैनामा राजकमल और विनोद कुमार के पक्ष में करा दिया। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने बैनामे में शामिल गवाहों समेत संबंधित लोगों के खिलाफ चरवा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चरवा पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें